राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब देलवाड़ा थाना क्षेत्र के घोड़ा घाटी स्थित भाटियों का गुड़ा निवासी हरि सिंह भाटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना के बाद ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए हैं। रविवार को प्रेम रतन होटल के सामने पहाड़ी जंगलों में हरि सिंह भाटी का शव मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत देलवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाथद्वारा की मोर्चरी में रखवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

मोर्चरी के बाहर रातभर से जारी है ग्रामीणों का प्रदर्शन

घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण कल रात से नाथद्वारा मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि हरि सिंह भाटी की जमीन को धोखे से हड़प लिया गया था और उसी मामले को लेकर उनकी मौत हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि हड़पी गई जमीन को वापस उनके नाम किया जाए और संदेह के दायरे में आ रहे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे मोर्चरी के बाहर ही धरने पर बैठे रहेंगे। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सरकार से मुआवजा देने की मांग भी की गई है। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि— "जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे मोर्चरी के बाहर ही धरने पर बैठे रहेंगे।"

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story