गुरु पूर्णिमा पर संत मनसुख राम जी महाराज बोले, गुरु ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का माध्यम
नाथद्वारा शहर के शाहपुरा स्थित उपला रामद्वारा में धर्म, धैर्य, ध्यान चातुर्मास के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन हुआ। जालौर से पधारे संत मनसुख राम जी महाराज ने गुरु महिमा, नाम मंत्र, माता-पिता की सेवा और राम नाम के महत्व पर श्रद्धालुओं को प्रेरक संदेश दिया।

तस्वीर में नाथद्वारा के उपला रामद्वारा में व्यास पीठ पर बैठकर प्रवचन देते हुए संत मनसुख राम जी महाराज नजर आ रहे हैं।
नाथद्वारा शहर के शाहपुरा स्थित उपला रामद्वारा में धर्म, धैर्य, ध्यान चातुर्मास के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जालौर से पधारे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के परम विद्वान संत मनसुख राम जी महाराज ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का माध्यम है।
संत मनसुख राम जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार विद्यालय की शिक्षा से मनुष्य के शरीर का कल्याण होता है, उसी प्रकार शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त करने से आत्मा का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि गुरु स्वयं अग्नि तत्व हैं और अग्नि जीवन के विकारों को समाप्त करने का प्रयास करती है। परंतु जब तक गुरु के द्वारा नाम मंत्र की प्राप्ति नहीं होती, तब तक मनुष्य के जीवन में वास्तविक उन्नति संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस संसार में सबसे पहले माता-पिता ही गुरु हैं और उनके बाद वे गुरु हैं जो नाम मंत्र प्रदान करते हैं। ऐसे गुरु की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु के मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को सुधारने का प्रयास करें तथा अपने माता-पिता की सेवा करते हुए परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग अपनाएं।
कार्यक्रम के दौरान दिनभर उपला रामद्वारा में भक्तों का आगमन बना रहा। रात्रि में सुंदर सत्संग का आयोजन भी हुआ। संत ने कहा कि श्रावण माह प्रारंभ हो चुका है। भगवान महादेव की महिमा जन-जन का कल्याण करती है, लेकिन भगवान महादेव को केवल राम नाम प्रिय है।
रामद्वारा की कार्यकारिणी के सदस्य ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में रामद्वारा पहुंचकर रामकथा श्रवण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि रामकथा का समय सायंकाल 7:30 बजे से है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रामकथा में पधारकर अपने जीवन में पुण्य जागृत करने का आह्वान किया।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
