नराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
आमेट के नराणा केंद्र पर 188 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, केंद्राधीक्षक और फ्लाइंग स्क्वायड ने व्यवस्थाओं को बोर्ड नियमानुसार संतोषजनक बताया।

आमेट। निकटवर्ती ग्राम पंचायत नराणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) में बोर्ड परीक्षा प्रारंभ दिनांक 12 फरवरी 26 को होकर दिनांक 10 मार्च 26 को सम्पन्न हुई। केंद्राधीक्षक संदीप धनवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। केंद्र में नराणा के अतिरिक्त उच्च माध्यमिक विद्यालय माद, टीकड़, देवरिया के कुल 188 बच्चों ने भाग लिया।
निरीक्षण दल द्वारा व्यवस्थाओं की सराहना
परीक्षा के समापन के दिन बोर्ड फ्लाइंग कृष्ण गोयल नंदवाना, दिनेश कुमार सालवी, सुजीत कुमार त्रिपाठी के अनुसार "सीएस, एसीएस सजग एवं सतर्क तथा परीक्षा बोर्ड नियमानुसार शांतिपूर्ण तरीके से संचालित पाई गई।" उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्र पर नराणा सहित माद, टीकड़ और देवरिया के कुल 188 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्टॉफ का अनुकरणीय योगदान और मार्गदर्शन
परीक्षा के सफल संचालन में अतिरिक्त केंद्राधीक्षक प्रसादी लाल मीना एवं परीक्षा प्रभारी प्रहलाद कुमार मीणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके अतिरिक्त दिनेश कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, प्यारा लाल बुनकर, शिमला मीणा, आरती बैरवा, विवेक कुमार तिवारी, विनोद कुमार, विनोद आमेटा, कालुसिंह, धर्मपाल एवं अन्य सभी स्टॉफ का योगदान रहा। पीईईओ माद देवीलाल खटीक का विशेष मार्गदर्शन रहा जिसके चलते संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हुई। अंत में केंद्राधीक्षक संदीप धनवाल ने "परीक्षा में भाग लेने वाले सभी वीक्षकों एवं समस्त स्टॉफ का धन्यवाद अर्पित किया।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
