आमेट। निकटवर्ती ग्राम पंचायत नराणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) में बोर्ड परीक्षा प्रारंभ दिनांक 12 फरवरी 2026 को होकर दिनांक 10 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

केंद्राधीक्षक संदीप धनवाल ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि "परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।" इस परीक्षा केंद्र पर नराणा के अतिरिक्त उच्च माध्यमिक विद्यालय माद, टीकड़ एवं देवरिया के कुल 188 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बोर्ड फ्लाइंग द्वारा निरीक्षण और व्यवस्थाएं

परीक्षा के समापन के दिन बोर्ड फ्लाइंग टीम, जिसमें कृष्ण गोयल नंदवाना, दिनेश कुमार सालवी और सुजीत कुमार त्रिपाठी सम्मिलित थे, ने केंद्र का सघन निरीक्षण किया। फ्लाइंग टीम के अनुसार सीएस एवं एसीएस पूरी तरह सजग एवं सतर्क पाए गए तथा संपूर्ण परीक्षा बोर्ड नियमानुसार एवं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित होती पाई गई।

शिक्षण स्टाफ और अधिकारियों का सराहनीय योगदान

इस महत्वपूर्ण आयोजन में अतिरिक्त केंद्राधीक्षक प्रसादी लाल मीना एवं परीक्षा प्रभारी प्रहलाद कुमार मीणा का विशेष योगदान रहा। इनके अतिरिक्त परीक्षा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में दिनेश कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, प्यारा लाल बुनकर, शिमला मीणा, आरती बैरवा, विवेक कुमार तिवारी, विनोद कुमार, विनोद आमेटा, कालुसिंह, धर्मपाल एवं विद्यालय के अन्य सभी स्टॉफ सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

मार्गदर्शन एवं आभार प्रदर्शन

पूरी परीक्षा अवधि के दौरान पीईईओ माद देवीलाल खटीक का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अंत में केंद्राधीक्षक संदीप धनवाल ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी वीक्षकों एवं समस्त स्टॉफ का ह्रदय से धन्यवाद अर्पित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story