नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में सभी सफाई कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालकर बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।

सफाई कर्मचारियों ने हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन के विरोध में नारे लगाए और “जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक झाड़ू नहीं चलेगा” का नारा बुलंद किया।

रैली के दौरान सफाई कर्मचारियों ने मुख्य बस स्टैंड पर मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी रैली के रूप में नगर पालिका पहुंचे और पालिका का घेराव कर बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।

इस दौरान कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान में नगर पालिका प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, इसी कारण उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं।

सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि वेतन भुगतान होने तक कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान गोपाल लाल, ईश्वर लाल, अजय कुमार, दिनेश कुमार, रामेश्वर लाल, शंकर लाल, रमेश कुमार, पुष्पा बाई, मंजू बाई, मीरा देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story