मुकेश चंद्र वैष्णव बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आमेट के नए अध्यक्ष
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आमेट की साधारण सभा में मुकेश चंद्र वैष्णव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जानिए आमेट ब्लॉक की नई कार्यकारिणी में किन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारियां और कौन से सदस्य हुए शामिल।

तस्वीर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश वैष्णव साफा और माला पहने खड़े हैं।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट की एक दिवसीय साधारण सभा की बैठक सेठ तख्तमल कच्छारा राउमावि आमेट स्टेशन के सभागार में निवर्तमान अध्यक्ष मोहन लाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ वंदेमातरम गीत के साथ हुआ, जिसके बाद दिनेश कुमार सालवी ने संगठन गीत का गायन करवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संगठन मंत्री व पालक कार्यकर्ता सतीश कुमार आचार्य, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजेन्द्र शर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चुण्डावत उपस्थित रहे।
सत्र के दौरान पालक कार्यकर्ता सतीश कुमार आचार्य ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार आगामी तीन वर्ष हेतु खंड आमेट ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर मुकेश चन्द्र वैष्णव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उदय सिंह चारण, मंत्री पद पर गजेन्द्र सिंह चौहान, महिला मंत्री पद पर उषा मेवाड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र शर्मा को मनोनीत किया गया।
द्वितीय सत्र नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने आमेट खंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस विस्तार में प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अविनाश जोशी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार खटीक, महिला उपाध्यक्ष प्रभा महावर, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश चन्द्र भील, अध्यापक किशनलाल कुमावत, शारिरिक शिक्षक गायड सिंह चुण्डावत, महिला शिक्षक प्रतिनिधि ममता खटीक, संस्कृत शिक्षक रीना श्रौत्रिय, सेवानिवृत्ति शिक्षक मोहन लाल जाट, पुस्तकालय अध्यक्ष सुभाषचंद्र जाट, प्रबोधक सदस्य जोरावर सिंह राव, प्रयोगशाला सहायक कुलदीप सिंह सोलंकी, कंप्यूटर सदस्य महेश कुमार रेगर एवं पंचायत शिक्षक सदस्य नवनीत सिंह सौदा को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार सालवी, गजेन्द्र वर्मा, सद्दीक मोहम्मद, अभय सिंह चारण, पंकज गाडरी, कुलदीप खटीक, मनीष शर्मा और मुकेश रेगर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार खटीक ने किया। जिला संगठन मंत्री सतीश कुमार आचार्य ने नवीन कार्यकारिणी का तिलक, ईकलाई व माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन के दायित्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पाथेय प्रदान किया। अंत में अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
