साकेत साहित्य संस्थान जिला राजसमंद द्वारा साकेत साहित्य संस्थान आमेट के तहसील अध्यक्ष मुकेश वैष्णव को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।


सम्मान समारोह और अतिथिगण

  • मुख्य अतिथि: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी
  • अध्यक्षता: जिला अध्यक्ष वीणा वैष्णव
  • विशिष्ट अतिथि: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रेलमगरा यशवंत जोशी
  • विशेष उपस्थिति: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व साकेत साहित्य संस्थान के जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव

उपलब्धि और सम्मान का कारण

साकेत साहित्य संस्थान आमेट में सदस्यता अभियान व पाठक संख्या में लगभग 850 नवीन सदस्यों को जोड़ने एवं साहित्यिक गतिविधियां के प्रभावी संचालन हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया।

"संस्थान के जिला उपाध्यक्ष सीबीईओ नारायण सिंह राव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीणा वैष्णव, मुख्य अतिथि सीडीईओ रामेश्वर लाल बाल्दी व विशिष्ट अतिथि सीबीईओ रेलमगरा यशवंत जोशी थे।"

हर्ष और आभार

साकेत साहित्य संस्थान आमेट के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव को जिला स्तर पर सम्मानित करने पर साकेत साहित्य संस्थान आमेट की पूरी कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story