शिक्षक मुकेश वैष्णव को मिला अणुव्रत आदर्श शिक्षक सम्मान, आमेट में कार्यक्रम आयोजित
नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी ने पीएम श्री स्कूल के शिक्षक को सम्मानित किया।

आमेट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान अणुव्रत समिति की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ शिक्षक मुकेश वैष्णव को सम्मानित करते हुए।
आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक मुकेश वैष्णव को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की ओर से अणुव्रत आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। अणुव्रत समिति आमेट की अध्यक्ष रेणु छाजेड़ ने शिक्षक मुकेश वैष्णव को अणुव्रत उपरना पहनाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान
अणुव्रत समिति सचिव अनिता छाजेड़ ने बताया कि "पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुकेश वैष्णव भारत नशामुक्ति अभियान व पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाते हैं।" इस महत्वपूर्ण सम्मान के प्राप्त होने पर शिक्षक मुकेश वैष्णव ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त किया।
गरिमामयी उपस्थिति एवं सम्मान समारोह
इस अवसर पर नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, सुरभि छीपा एवं चेतना बागवान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शिक्षक मुकेश वैष्णव की सेवाओं की सराहना की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
