आमेट | निजी विद्यालय संगठन राजसमन्द के जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करने, संगठनात्मक क्षमता एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए निजी विद्यालय संगठन आमेट ब्लॉक का मुबारिक-अजनबी को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मनोनयन एवं अपेक्षाएं

डॉ. लेखराज सिंह चौहान ने मुबारिक-अजनबी को आमेट ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनयन करते हुए आशा व्यक्त की है कि:

  • "आप संगठन की नीतियों, उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ब्लॉक स्तर पर निजी विद्यालयों की समस्याओं, शिक्षकों के हितों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।"
  • साथ ही संगठन के कार्यक्रमों, बैठकों एवं अभियानों में समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Next Story