मोना मेवाड़ा ने ली लावा सरदारगढ़ सरपंच पद की शपथ
राजसमंद की आमेट तहसील की ग्राम पंचायत लावा सरदारगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंच मोना मेवाड़ा ने पदभार संभाल लिया है।

राजसमंद की लावा सरदारगढ़ पंचायत में सरपंच पद की शपथ के बाद मोना मेवाड़ा और ग्रामीण मौजूद रहे।
राजसमंद जिले की आमेट तहसील की ग्राम पंचायत लावा सरदारगढ़ में शुक्रवार सुबह नवनिर्वाचित सरपंच मोना मेवाड़ा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर पंचायत की जिम्मेदारी संभाल ली। सुबह 8:30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मोना मेवाड़ा के पति प्रवीण मेवाड़ा पिछले पांच साल तक ग्राम पंचायत के सरपंच रहे थे। इसके बाद उन्होंने दो साल तक पंचायत के प्रशासक के रूप में भी सेवाएं दीं। अब उनके बाद उनकी पत्नी मोना मेवाड़ा ने पंचायत की बागडोर संभाली है।
शपथ ग्रहण के बाद सरपंच मोना मेवाड़ा ने कहा कि उनके पति के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही शिक्षा, पेयजल, सड़क और स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाया जाएगा।
समारोह के दौरान वार्ड पंचों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में हुए इस समारोह के साथ लावा सरदारगढ़ ग्राम पंचायत में नए सरपंच के नेतृत्व में पंचायत की जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया पूरी हुई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
