आमेट। स्थानीय बार एसोसिएशन के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों के बाद संगठनात्मक विस्तार के तहत अहम पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद नूर शेख को सचिव और अधिवक्ता मनोहरलाल खटीक को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर कार्यभार सौंपा।

अधिवक्ता मोहम्मद नूर शेख अपने समृद्ध अनुभव और पेशेवर उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी बार एसोसिएशन में सचिव का कार्य संभाला है और राजस्थान पत्रिका में लंबे समय तक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा, वे मुस्लिम समाज के सदर के पद पर भी सक्रिय रहे हैं। पिछले वर्ष उन्हें भारत सरकार के विधि एवं न्याय विभाग, नई दिल्ली द्वारा नोटरी पब्लिक के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

वहीं अधिवक्ता मनोहरलाल खटीक का राजनीतिक और सामाजिक अनुभव भी काफी समृद्ध है। वे कई वर्षों तक नगरपालिका में पार्षद और प्रतिपक्ष नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता और जनप्रिय होने के कारण वे नगरवासियों के बीच अत्यंत पसंदीदा व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं।

दोनों अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों, अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों और प्रबुद्धजनों ने हार्दिक बधाई दी। इस नियुक्ति से न केवल संगठन की कार्यक्षमता में वृद्धि की उम्मीद है, बल्कि आमेट शहर में कानूनी और सामाजिक गतिविधियों में नए उत्साह और दिशा की भी झलक मिलती है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story