आमेट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने शासन के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर कुंभलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि को देश के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। विधायक राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात है, जिसमें उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

पिछले 12 वर्षों का यह सफर भारत के लिए विकास, सुशासन और जन कल्याण का एक ऐसा अध्याय बन गया है, जो राष्ट्र की उन्नति का आधार स्तंभ है। इस अवधि के दौरान आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति देखी गई है। राष्ट्रीय राजमार्गों, अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे, रेलवे और हवाई अड्डों के विस्तार ने देश की कनेक्टिविटी को नई गति दी है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों तक विकास की मुख्यधारा पहुँची है। तकनीकी और आर्थिक मोर्चे पर भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख को और अधिक मजबूत किया है।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। करोड़ों परिवारों को हर माह मिल रहा मुफ्त राशन, व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना, उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकानों का निर्माण, इस सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिचौलियों के बिना सीधे जनता तक पहुँचाने की व्यवस्था ने सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं। यह 12 वर्षों का कालखंड न केवल भारत के विकास मॉडल को नई दिशा प्रदान करने वाला रहा है, बल्कि इसने आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन की नींव भी रखी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त भारत के निर्माण का प्रतीक है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story