मेवाड़ रावणा राजपूत महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, समाज सुधार का संकल्प
राजसमंद के मनकीयावास में आयोजित बैठक में कुरीतियों के उन्मूलन और युवाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए नवीन पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

राजसमंद के मनकीयावास स्थित राणा भग्गड में आयोजित बैठक के दौरान मेवाड़ रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा सेवा संस्थान के नवनियुक्त पदाधिकारी और समाज बंधु।
आमेट। मेवाड़ रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा सेवा संस्थान जिला राजसमंद की महत्वपूर्ण बैठक मनकीयावास के राणा भग्गड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जयसिंह भाटी द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शंभूसिंह चौहान एवं बाबूसिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती हेतु नवीन जिला कार्यकारिणी व युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
कुरीतियों के उन्मूलन और शिक्षा पर विशेष जोर
बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मक्खन सिंह परिहार ने सामाजिक सुधारों पर बल देते हुए कहा कि "जब तक समाज में कुरीतियां रहेगी तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता है।" इसी क्रम में युवा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह लसानी ने अपनी बात रखते हुए समाज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।
नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा और दायित्वों का वितरण
जिलाध्यक्ष मक्खनसिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अभय सिंह चौहान, नाथू सिंह मासिंगपुरा और गणपतसिंह कमेरी को शामिल किया। संरक्षक के रूप में बाबूसिंह सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई, वहीं मनोहरसिंह चौहान और लालसिंह सिसोदिया को सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में गोविंदसिंह चावंडखेड़ा, गेरूसिंह पटियाकाखेड़ा, गेमरसिंह मोराना और देवराजसिंह केलवा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। पूरनसिंह सांखला सरेवडी़ को जिला महासचिव, विजयसिंह धोइन्दा को जिला सचिव, चन्दनसिंह सपराव को सहसचिव, हरीसिंह गहलोत को जिला प्रवक्ता और जगदीशसिंह भाटी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शंभूसिंह राठौड़ झीलवाड़ा को कुंभलगढ़ तहसील का अध्यक्ष व लादूसिंह आगरिया को आमेट तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन हरिसिंह जिलोला द्वारा किया गया। इस बैठक में रामसिंह कुण्ठवा, भंवरसिंह राज्यावास, राष्ट्रीय चामुण्डा सेना के संगठन मंत्री नारायणसिह कणवेरा व अध्यक्ष नरपतसिंह केलवा, किशनसिंह आयत्री, केशरसिंह जिलोला, किशनसिंह माण्डावाडा़, सरवणसिंह मावागुड़ा, दिलीपसिंह काजीगुढा, सज्जनसिंह नीमझर, मनोहरसिंह सेलागुढा, जयसिंह आयत्री, रतनसिंह डुगांखेडा़, शम्भुसिंह अनोपपुर, भंवरसिंह मनकियावास, मांगुसिंह मोराणा, भेरुसिंह कितेला, सज्जनसिंह दुदालिया, कालुसिंह खाखरमाला, रूपसिंह मावाकागुढा, महेन्द्रसिंह टणका, पूरणसिंह डाबला, रामसिंह धुकलखेडा़, राधेश्यामसिंह धुकलखेडा़ और पारससिंह रान आदि समाज बन्धु उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
