राजसमंद/चित्तौड़गढ़, 6 दिसंबर 2025। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सांवरिया जी मंडफिया में 28 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे कुमावत समाज के महाकुंभ को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस महाकुंभ में अधिक से अधिक समाजजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

राजसमंद जिले में रूणपछौर चोकी अध्यक्ष सुन्दर लाल दोराया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मंत्री सुन्दर लाल सींगनवाल, मेवाड़ महाकुंभ आयोजन समिति सदस्य शंकरलाल मेरावंडिया, गिरिराज खनाडिया, नानालाल जालवाल, गणेश देवथडी, ख्यालीलाल देवथडी, जगदीश पालडिया, रमेश मंडलिया, प्रकाश खनाडिया, हरिश दईवाल, विष्णु मानणिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महाकुंभ आयोजन समिति ने प्रत्येक पदाधिकारी से हर गाँव और हर घर पीले चावल पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया। रूणपछौर चोकी अध्यक्ष सुन्दर लाल दोराया ने सभी से श्री सांवरिया जी मंडफिया में महाकुंभ में शामिल होने का आव्हान किया।

इसी कड़ी में मदारिया चोकी में अध्यक्ष रामलाल कुमावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्य शंकरलाल मेरावंडिया, गिरिराज खनाडिया और नानालाल जालवाल ने पदाधिकारियों को प्रत्येक गाँव में पीले चावल वितरित कर आमंत्रण देने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने महाकुंभ में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने की प्रतिबद्धता जताई और समाजजन को परिवार सहित महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।

महादेव चोकी के अध्यक्ष माँगीलाल पालडिया की अध्यक्षता में काबरी महादेव में आयोजित बैठक में भी हर घर पीले चावल पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को महाकुंभ में शामिल करने की रणनीति तय की गई।

नाथद्वारा में वरिष्ठ समाजसेवी माँगीलाल सुखडिया और रतनलाल सुखडिया के सानिध्य में रामद्वारा में आयोजित बैठक में लीलाधर नाराणिया, सुरेंद्र सुखडिया, पत्रकार गणेश नाराणिया, राधेश्याम नंगरिया, अम्बालाल बाथरा, मदन मोहन सुखडिया, नरोत्तम सिंगनवाल, मोहन लाल नंगरिया, कन्हैयालाल नंगरिया, कन्हैयालाल पालडिया और पप्पुलाल बाबरिया सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। कुमावत समाज नाथद्वारा के अध्यक्ष कमलेश जलान्धरा ने इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को मेवाड़ महाकुंभ में शामिल होने का आव्हान किया।

इस प्रकार, कुमावत समाज ने मेवाड़ महाकुंभ को एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक महापर्व के रूप में सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी और समन्वय शुरू कर दिया है। यह आयोजन न केवल समाज के एकजुटता का प्रतीक है बल्कि मेवाड़ क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगा।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story