पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के मित्र मंडल परिसर में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में मेगा शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने अभिभावकों के समक्ष विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश के पश्चात नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य बाबूलाल सालवी ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना प्रस्तुत की। वरिष्ठ अध्यापक रूप सिंह फागणा ने पीएम श्री विद्यालय की गतिविधियों पर अभिभावकों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए। प्राध्यापक लक्ष्मण लाल गुर्जर ने असाक्षरों को साक्षर बनाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय उप जिला चिकित्सालय के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बहाउल मुस्तफा शेख, ज्योति डांगी, मीनाक्षी एवं सीताराम जाट द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पूरी गतिविधि का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।

सीबीईओ नारायण सिंह राव की पहल पर विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश में अध्ययन हेतु पुस्तकालय से महापुरुषों की जीवनियां, वैज्ञानिक आविष्कार एवं सांस्कृतिक धरोहर से संबंधित पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ सके।

इस अवसर पर प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, नीलम शर्मा, सीमा जांगीड़, चंचल विश्नोई, भैरुलाल जीनगर, कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, सर्वेश्वर सालवी, बालकृष्ण आमेटा, शक्ति सिंह चौहान, सुरभि छीपा सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

फोटो आमेट

पीएम श्री राउमावि आमेट में मेगा पीटीएम के दौरान उपस्थित शिक्षक एवं अभिभावक।

विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्साकर्मी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story