एमडी चोपदार के जन्मदिन पर आमेट में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बांटे फल
राजसमंद के आमेट में जिला महासचिव आज़ाद शाह और ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मदरसा बच्चों के बीच मनाया जन्मोत्सव।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के ऊर्जावान एवं दबंग अध्यक्ष एमडी चोपदार का जन्मदिन उपखण्ड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव आज़ाद शाह और ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज शेख के सानिध्य में आयोजित इस गरिमामय समारोह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता को रेखांकित किया।
नगर के मारूं दरवाजा बाहर स्थित अंजुमन गौसिया मदरसे में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल-फ्रूट वितरित कर जन्मोत्सव की खुशियां बांटी गईं। इस सेवाभावी पहल के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेशाध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पेश ईमाम नसीम रज़ा सुलतानी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव आजाद शाह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज शेख, निवर्तमान पार्षद ताहिर अली शौरघर, ईलाहीबक्ष कुरैशी, अल्ताफ खांन पठान, टीपू फौजदार और ईशाक शौरघर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की सफलता कार्यकर्ताओं के जोश और सांगठनिक सक्रियता का परिचायक रही, जिससे क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में एमडी चोपदार के जन्मदिन का विशेष प्रभाव दृष्टिगोचर हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
