राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में संगठनात्मक विस्तार के तहत कपासन निवासी युवा नेता मजहर हुसैन को प्रदेश सह सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद चित्तौड़गढ़ सहित पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है तथा मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार द्वारा की गई इस नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। कपासन निवासी मजहर हुसैन को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं और समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि इस निर्णय के बाद जिलेभर के वरिष्ठ नेताओं और समाज प्रतिनिधियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मजहर हुसैन के समर्थन में उत्साह जताया और इसे संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। कांग्रेस संगठन का मानना है कि उनके अनुभव से अल्पसंख्यक विभाग को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।

नवनियुक्त प्रदेश सह सचिव मजहर हुसैन ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडासरा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को अधिक सक्रिय बनाते हुए समाज और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि मजहर हुसैन पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे वर्तमान में वक्फ बोर्ड जिला चित्तौड़गढ़ के उपाध्यक्ष हैं तथा पूर्व में अल्पसंख्यक विभाग के जिला सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को राज्य में नई संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आगामी समय में समुदाय और संगठन दोनों स्तरों पर सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story