कपासन के युवा नेता मजहर हुसैन को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का भीलवाड़ा शहर का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिलेभर के मुस्लिम समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। संगठन और सामाजिक समन्वय को नई दिशा मिलने की उम्मीद के साथ इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चोपदार साहब ने मजहर हुसैन को भीलवाड़ा शहर के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इस निर्णय को समाज और संगठन दोनों ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा है।

मजहर हुसैन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में निष्ठा और लगन के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सह सचिव तथा वक्फ बोर्ड जिला चित्तौड़गढ़ के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनकी कार्यशैली, जमीनी स्तर पर सेवा और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें समाज में एक भरोसेमंद चेहरा बनाया है।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने विश्वास जताया है कि मजहर हुसैन की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकेगी।

नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मजहर हुसैन ने संगठन और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

मजहर हुसैन की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन के ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि इससे जिले में सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय को नई दिशा मिलेगी।

चित्तौड़गढ़ के अलावा भीलवाड़ा जिले तथा अन्य क्षेत्रों में भी मुस्लिम समाज ने मजहर हुसैन की नियुक्ति पर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया है। इस नियुक्ति को जिले में राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मजहर हुसैन का अनुभव और सक्रियता संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ समाज में विकास और सामंजस्य की दिशा में भी योगदान करेगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story