आर.के. सेकंडरी स्कूल आमेट में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन
श्री योग वेदान्त सेवा समिति के तत्वावधान में 250 से अधिक बच्चों ने माता-पिता और गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

आमेट के आर.के. सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माता-पिता का पूजन करते बच्चे और उपस्थित विद्यालय स्टाफ।
(आमेट-राजसमंद) (09-02-2026) । पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदान्त सेवा समिति आमेट के तत्वावधान में आर.के. सेकंडरी स्कूल इंग्लिश मीडियम आमेट में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विवरण एवं गतिविधियां
- बच्चों ने अपने माता-पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को तिलक लगाया।
- अक्षत व पुष्प चढ़ाकर उन्हें प्रसाद खिलाया।
- माला पहनाकर आरती उतारी और उनका शुभ आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में कुल 50 माता पिता व 250 से अधिक बच्चों ने माता पिता का पूजन किया। इन विद्यालयों के बच्चों ने संकल्प लिया कि प्रति वर्ष 14 फरवरी को अपने माता- पिता के साथ सच्चे प्रेम दिवस के रुप में मनाएंगे।
मुख्य संदेश एवं विचार
समिति प्रवक्ता बालेश्वर भाई ने बताया कि "जब माता-पिता के हृदय से आशीर्वाद मिलता है तब जो आत्मसंतोष होता है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है।"
संत श्री आशारामजी बापू युवा वर्ग को सत्संग में कहा करते हैं कि "माता पिता ने सदा तुम्हारे लिए ही जीवन जिया है तुम्हे अब उनके लिए खड़ा होना है, अपनाओ माता पिता पूजन दिवस ताकि वे भी मुस्कुरा सकें।"
अतिथि एवं आयोजक मंडल
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी शर्मा व प्रिंसिपल अनुभव शर्मा ने की। कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
- वाईस प्रिंसिपल: हीना शर्मा
- स्टाफ सदस्य: धर्मचंद्र बुनकर, कुसुम, पूजा, लोकेश, यास्मीन, शेफाली, खुशबू, वंदना, प्रीति, मूमल, देउ, ललिता, गीता, सुमन, दुर्गा, सीमा, पूजा आदि।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
