मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन का पोस्टर विमोचन: 18 अक्टूबर को होगा आयोजन
उदयपुर संभाग के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है।

आमेट में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान मंसूरी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आमेट/कपासन। प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह सा. र.अ. की दरगाह शरीफ पर उदयपुर संभाग का दूसरा मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन 18 अक्टूबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसके निमित्त पोस्टर का विमोचन किया गया है।
सम्मेलन की रूपरेखा और मुख्य बिंदु
मंसूरी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी के अनुसार इस सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन दोनों से इक्कीस-इक्कीस हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी एवं फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 13 सितम्बर तय की गई है। सोसायटी के सचिव जाहिद मोहम्मद मंसूरी के अनुसार बाबा हुजूर की दरगाह शरीफ स्थित अहमद कबीर मन्जिल में यह प्रोग्राम ताजुल औलिया हजरत डा. सय्यद जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उर्फ कादरी मियां किछौछवी सरबराहे आला मखदूम अशरफ मिशन के जेरे कयादत में संपन्न होगा।
विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन
सम्मेलन के मीडिया प्रभारी एवम् पंच मंसूरियांन के सदर मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार इस पोस्टर विमोचन के मौके पर पूर्व उपसरपंच सांवलिया जी, हाजी आजाद हुसैन, यूसुफ भाई नाथुद्वारा, एडवोकेट शरीफ मोहम्मद भीमगढ़, मोहम्मद शकूर मंसूरी कोटड़ी, आजाद हुसैन मंसूरी बड़ी सादड़ी वाले, मुंशी भाई, सलीम रजा उदयपुर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अब्दुर्रहमान मंसूरी, कांग्रेस मिडिया के अकरम मंसूरी के साथ ही कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह सा. र.अ. की दरगाह शरीफ पर उदयपुर संभाग का दूसरा मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन 18 अक्टूबर, रविवार को होगा। सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन दोनों से इक्कीस-इक्कीस हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी एवम् फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 13 सितम्बर होगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
