श्री मंगरी श्याम भेरुनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आमेट में शुरू
आमेट के फियावडी में 10 दिवसीय आयोजन के तहत गणपति स्थापना, रुद्र महायज्ञ, भागवत कथा और प्रसिद्ध कलाकारों की भजन संध्या आयोजित होगी।

आमेट के फियावडी में आयोजित श्री मंगरी श्याम भेरुनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान गणपति स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत करते श्रद्धालु और आयोजक।
आमेट। श्री मंगरी श्याम भेरुनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 10 दिवसीय भव्य आयोजन आज प्रातः 9 बजे गणपति स्थापना के साथ शुभारंभ होगा। इस महोत्सव में रुद्र महायज्ञ, भागवत कथा, दिव्य संतों के प्रवचन व भजन संध्या का आयोजन होगा।
आयोजनकर्ता एवं मुख्य विवरण
भेरुनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजनकर्ता फियावडी ग्रामवासी व राजगुरु परिवार इंदौर किशनपुरिया आमेट द्वारा इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा।
श्रीमद्भागवत कथा एवं सत्संग कार्यक्रम
- "दिनांक 12 से 18 तक कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर (वृंदावन धाम) की ओजस्वी वाणी से भागवत कथा का वाचन करेंगे जो दोपहर 1:00 से 4:00 तक रहेगा।" - कन्हैयालाल राजगुरु (राजगुरु परिवार इंदौर)
- दिनांक 18 फरवरी से 20 फरवरी तक देवी श्री चित्रलेखा जी के मुखारविंद से दिव्य सत्संग सरीता का आयोजन दोपहर 3 से 6 तक होगा।
दिव्य संतों का सानिध्य एवं आशीर्वचन
इस दौरान दिव्य संतों का आशीर्वचन मिलेगा जिसमें निम्नलिखित गणमान्य उपस्थित रहेंगे:
- आचार्य महामंडलेश्वर डॉ स्वामी केशवानंद गिरि जी महाराज (श्रीसिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर हरिद्वार)
- महामंडलेश्वर महंत 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज (झडोल)
- महंत दिगंबर कुशल भारती जी महाराज
- महंत अवधेशानंद जी महाराज (सूरजकुंड)
- यज्ञाचार्य पंडित राहुल महाराज (कुराज)
- भेरुनाथ मंदिर के मुख्य भोपाजी किशन लाल गाडरी फियावाडी
विशाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इस विशाल आयोजन में प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध भजन सिंगर अपनी प्रस्तुति देंगे:
- आशा वैष्णव, जगदीश वैष्णव, राधेश्याम वैष्णव, गोवर्धन जाट
- भगवत सुथार, मोइनुद्दीन मनचला, दिलीप गवैया, प्रकाश माली
- पिंटू सेन, छोटू सिंह रावण, नरेश प्रजापत, मधुबाला राव
- गोकुल शर्मा, महावीर सांखला
वहीं दिल्ली के मशहूर कलाकारों द्वारा महाकाल की झांकियां आदि आयोजित की जाएगी।
महाप्रसादी एवं व्यवस्था
प्रतिदिन सायं 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन भी होगा। आयोजन को सफल बनाने में फियावडी गांव वासी व राजगुरु परिवार (इंदौर किशनपुरिया आमेट) दिन-रात जुटे हुए हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
