मालवीय लोहार समाज विकास मंच की बैठक संपन्न, सामाजिक मजबूती पर चर्चा
हनुमान जी मंदिर सगरून पर भरत लोहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक विकास एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

तस्वीर में मालवीय लोहार समाज विकास मंच संस्थान के बैनर के पास खड़े होकर एक व्यक्ति बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहा है।
मालवीय लोहार समाज विकास मंच की महत्वपूर्ण बैठक हनुमान जी मंदिर, सगरून (वनावल चोखला) पर भरत लोहार (पपु भाई) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लेकर सामाजिक विकास एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान विकास मंच के संरक्षक किशन लाल लोहार (सेमा), अध्यक्ष वनावल चोखला, उपाध्यक्ष तेजपाल लोहार, जमना लाल कामा, जीवन खमनोर, मोतीलाल बड़ा भानुजा, प्रकाश सगरून, मोतीलाल खमनोर सहित समाज के सभी गांवों के लोग उपस्थित रहे।
बैठक में विकास मंच के सचिव देवीलाल लोहार (खमनोर) ने मंच की योजनाओं की विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों को दी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस दौरान समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा भावी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन ने समाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
