आमेट के समीपवर्ती ग्राम आगरिया की प्रतिभाशाली छात्रा मालविका पारीक ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के 35वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए बी.एससी.-बी.एड. वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह सम्मान उन्हें समारोह के दौरान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।

जयपुर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव वागड़े ने की। उच्च स्तरीय उपस्थिति के बीच मालविका पारीक को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

मालविका पारीक ने अपनी इस सफलता को अपने स्वर्गीय पिता कमलेश पारीक एवं परिवार को समर्पित करते हुए कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी इस उपलब्धि से आगरिया क्षेत्र सहित समस्त पारीक समाज में उत्साह का माहौल बन गया। समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से मालविका का सम्मान कर गर्व व्यक्त किया।

यह उपलब्धि न केवल मालविका पारीक के व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story