मक्कनसिंह बुकरडा राजसमंद रावणा राजपूत महासभा के नए जिलाध्यक्ष निर्वाचित
शिव नाल महादेव मंदिर में आयोजित चुनाव में मक्कनसिंह को जिलाध्यक्ष और महेंद्रसिंह लसानी को युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राजसमंद के शिव नाल महादेव मंदिर में आयोजित चुनावी बैठक के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मक्कनसिंह बुकरडा, युवा जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह लसानी एवं अन्य पदाधिकारी।
मुख्य अतिथि एवं चुनावी प्रक्रिया
इस अवसर पर आयोजित बैठक के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गणपतसिंह कमेरी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभय सिंह चौहान ने की।
- जिलाध्यक्ष के चुनावी प्रक्रिया नाथूसिंह मासिंगपुरा, गणपतसिंह कमेरी, चुनाव प्रभारी जयसिंह भाटी और चामुंडा सेना के नारायणसिंह कणवेरा की देख-रेख मे हुई।
- इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए महेंद्रसिंह लसानी, जगदीश सिंह काजीगुडा, मक्कनसिंह बुकरडा और गेरूसिंह पाटिया का खेड़ा के नाम के प्रस्ताव आएं।
निर्वाचित पदाधिकारी
सर्वसम्मति से मक्कन सिंह बुकरडा को समाज का जिला अध्यक्ष एवं महेंद्र सिंह लसानी को युवा जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया। चुनावी प्रक्रिया के पश्चात जिलाध्यक्ष मक्कनसिंह ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए निम्नलिखित मनोनयन किए:
- जिला संयोजक: अभयसिंह डूंगा का खेड़ा
- जिला प्रभारी: जय सिंह भाटी
- उपाध्यक्ष: गेरूसिंह पाटिया का खेड़ा
- महासचिव: पूरण सिंह सरेवड़ी
- कोषाध्यक्ष: जगदीश सिंह काजीगुडा
उपस्थित समाज बंधु
बैठक मे समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें शामिल थे:
नाथुसिंह मासिंगपुरा, मनोहरसिंह काजीगुडा, नारायणसिंह कणवेरा, लालसिह सिसोदिया, दिलीपसिह, भगवतसिंह पारड़ी, सुमेरसिंह चौहान, किशन सिंह खारा, बाबुसिंह महासिंह का खेडा़, महेन्द्रसिंह, सज्जनसिंह, कालूसिंह, शम्भुसिंह, राधेश्यामसिंह, रतनसिंह दुदालिया, भरतसिंह, रतनसिह डुगाखेडा, हुकमसिंह आदि बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे।
आमेट: "श्री राजसमंद रावणा राजपूत महासभा सेवा संस्थान के चुनाव क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल शिव नाल महादेव मंदिर पर समाज के गणमान्यजनो की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
