मैत्री वीरा केंद्र आमेट द्वारा गर्भवती महिलाओं को 50 बेबी किट वितरित
महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं के लिए सहायता सामग्री प्रदान की।

आमेट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर बेबी किट वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टर और मैत्री वीरा संस्था की सदस्य।
आमेट। महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक माह बेबी किट का वितरण किया जाता है। जिसके तहत मैत्री वीरा केंद्र आमेट द्वारा प्रत्येक गर्भवती महिला को उनके नवजात शिशु के लिए बेबी किट दिया जाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वितरण
इस माह में मैत्री विराओ द्वारा 50 बेबी किट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिए गए। इस अवसर पर डॉक्टर सी.पी सूर्या, डॉक्टर राजेश कुमारी और डॉ स्वाति की उपस्थिति में यह कार्य किया गया।
स्वास्थ्य परामर्श और जागरूकता
- इसके अंतर्गत मैत्री वीराओं द्वारा गर्भवती महिलाओ को बताया गया कि इस वक्त उन्हें अपने व बच्चे की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि नवजात शिशु हष्ट पुष्ट बने।
- मैत्री वीराओं ने जोर देते हुए कहा कि— "बच्चा के लिए मां का दूध बहुत ही लाभदायक है, तो वो कम से कम 6 महीने तक उन्हें अपना दूध ही पिलाए ताकि बच्चे की रोगप्रतिरोधक क्षमता का भी विकास हो!"
आभार एवं उपस्थिति
कार्यक्रम में मैत्री वीरा अध्यक्ष वीरा मनीषा छाजेड़ और मंत्री मनीषा डांगी ने सभी सदस्यों का व डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री वीरा मनीषा डांगी, वीरा अनिता छाजेड़, वीरा अंजू कोठारी, वीरा उमा हिरण, वीरा निर्मला कोठारी, वीरा मंजू हिरण आदि सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
