मानसून सत्र के अंतिम दिन राजसमंद लोकसभा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों पर चर्चा की।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों की विकास आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष रखा। बैठक में क्षेत्र के विकास, विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभाओं का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों की विकास आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के समक्ष रखने के साथ सांसद की यह मुलाकात क्षेत्रीय विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण रही।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story