महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत सीएम भजनलाल शर्मा ने सुरक्षा सखियों और सीएलजी सदस्यों से किया संवाद
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सुरक्षा सखियों और सीएलजी सदस्यों से संवाद किया। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति और पुलिस-जन सहभागिता पर चर्चा हुई।

तस्वीर में पुलिस अधिकारी और सुरक्षा सखियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर में आयोजित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के कार्यक्रम से जुड़े नजर आ रहे हैं।
राजस्थान सरकार के महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की सुरक्षा सखियों एवं सीएलजी सदस्यों से संवाद किया। संवाद के दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के साथ साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति और पुलिस-जन सहभागिता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।
राजसमन्द जिले में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्त कलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW राजसमन्द श्री बंशीलाल, पुलिस उप अधीक्षक राजसमन्द श्री नेत्रपाल सिंह, थानाधिकारी राजनगर श्री ओंकार सिंह एवं थानाधिकारी कांकरोली श्रीमती सरोज बैरवा सहित सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी एवं युवा सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया।
जिले के सभी पुलिस थानों पर भी सुरक्षा सखियां एवं सीएलजी सदस्य मौजूद रहे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण, साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर जागरूकता, यातायात नियमों की पालना एवं सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई तथा पुलिस-जन सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
संवाद के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, यातायात नियमों की पालना करने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास को मजबूत करने तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति एवं जनजागरूकता को केंद्र में रखते हुए पुलिस और आमजन की सहभागिता से सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
