आमेट के तेरापंथ सभा भवन में महावीर इंटरनेशनल केंद्र आमेट एवं मैत्री वीरा की ओर से आयोजित सार-संभाल संभागीय यात्रा के दौरान राजसमंद जोन के पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सामूहिक प्रार्थना ‘भावना: दिन-रात मेरी, सब सुखी संसार हो’ के संगान के साथ हुआ। इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर भावभीनी अगवानी की गई।

कार्यक्रम में राजसमंद जोन अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, सेक्रेटरी ज्ञानेश्वर मेहता, जोन कैबिनेट के हंसमुख कावड़िया, ई-चौपाल प्रभारी सुभाष कोठारी, मेंबर डेवलपमेंट के नरेंद्र बडोला सहित स्थानीय निवर्तमान अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा, अध्यक्ष अभय कुमार गेलडा, मंत्री सतीश सोनी, मैत्री वीरा मंत्री मनीषा डांगी और उपाध्यक्ष कमला रानी भरसारिया की विशेष उपस्थिति रही। स्थानीय केंद्र अध्यक्ष अभय कुमार गेलडा एवं मैत्री वीरा मंत्री मनीषा डांगी ने स्वागत वक्तव्य के माध्यम से जोन के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

जोन के पदाधिकारियों निर्मल सिंघवी, हंसमुख कावड़िया, ज्ञानेश्वर मेहता, सुभाष कोठारी और नरेंद्र बडोला ने संस्था की आगामी कार्यप्रणाली, विभिन्न सेवा प्रकल्पों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। पदाधिकारियों ने सदस्यों को सेवा, समर्पण और संगठन विस्तार के प्रति प्रोत्साहित करते हुए बताया कि वर्तमान में इस संस्था से पूरे भारत भर में लगभग 12,000 सदस्य जुड़े हुए हैं। जोन अध्यक्ष ने सेवा को व्यापार से भिन्न बताते हुए कहा कि जिस प्रकार व्यापार में आर्थिक पूंजी निवेश की जाती है, उसी प्रकार सेवा कार्य में समय, श्रम और समर्पण की पूंजी निवेश करना एक सुंदर अवसर है। उन्होंने आमेट केंद्र द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की विशेष प्रशंसा की।

इस आयोजन में अरविंद भरसारिया, मनसुख लाल बंम्ब, भंवरलाल डांगी, पारस पामेचा, महेंद्र बोहरा, मनीष जैन, गौतम कोठारी, कमलेश कोठारी, अशोक पितलिया, विनोद चोरडिया, राजू डांगी, मनीष ढिलिवाल, मुकेश चपलोत, पवन कच्छारा तथा मैत्री वीरा सदस्यों में निर्मला मेहता, निर्मला कोठारी, अंजू कोठारी, सुनीता गेलडा, अनीता छाजेड़, सुमित्रा चोरड़िया, कैलाश देवी डांगी, लीला ढिलीवाल और मीना कोठारी सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन मंत्री सतीश सोनी द्वारा किया गया और राष्ट्रगान के साथ इस सार-संभाल यात्रा का समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में सेवाभावी संस्था के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story