महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग की काउंसलिंग मीटिंग कांकरोली में संपन्न
होटल केशव इन में आयोजित बैठक में सदस्यता वृद्धि, सेवा कार्यों और नाकोड़ा जी में होने वाली आगामी गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग की रूपरेखा तैयार की गई।

कांकरोली के होटल केशव इन में आयोजित महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग की बैठक में मंचासीन अध्यक्ष निर्मल सिंघवी, मुख्य अतिथि मंजू पोखरना और अन्य विशिष्ट पदाधिकारी।
कांकरोली (आमेट): महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग की काउंसलिंग मीटिंग होटल केशव इन कांकरोली में आयोजित की गई।
मंचासीन अतिथि एवं पदाधिकारी
मीटिंग की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजन छह उपाध्यक्ष मंजू पोखरना एवं मुख्य वक्ता रीजन 4 के उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे:
- रीजनल सचिव कमलेश तलेसरा
- गर्वनिंग काउंसिल सदस्य वीरेंद्र महात्मा
- गर्वनिंग काउंसिल सदस्य विजय प्रकाश पीपाड़ा
- भीलवाड़ा संभाग के अध्यक्ष चंद्रा रांका
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं स्वागत उद्बोधन
मीटिंग की शुरुआत "प्रार्थना भावना दिन रात मेरी; सब सुखी संसार रहे" से हुईं। संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने सभी आगंतुक मेहमानो का स्वागत किया।
"सिंघवी ने अपने उद्बोधन में संभाग में सेंटर एवं सदस्यता वृद्धि के साथ 4-5 अप्रैल 26 को नाकोड़ा जी में गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन के लिए अनुरोध किया।"
सेवा समर्पण और सदस्यता वृद्धि का आह्वान
संस्था सचिव ज्ञानेश्वर मेहता (आमेट) ने मंचीय संचालन के साथ जॉन से आए सभा सेंटर के अध्यक्ष, सचिव को सेवा के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने का आहवान किया। मुख्य वक्ता मंजू पोखरना ने सदस्यता पर जोर देते हुए कहा:
"सभी वीर, वीरा सदस्य को अपने अपने प्रयास से एक या दो नए सदस्य को संस्था में जोड़ना चाहिए। सभी सेंटर अध्यक्ष को अपने कार्य काल में कम से कम 5 वीर वीरा को संस्था में जोड़ने का प्रयास करना है। एक्टिव सदस्य को मनोबल बढ़ाये रखना चाहिए। वर्चुअल चौपाल में जरूर से शामिल हो जिससे संपूर्ण देश में सदस्यों की दोस्ती के साथ ज्ञान वर्धक हेतु विशेलाल विशेषज्ञ आमंत्रित किए जाते हैं जो हमें महत्वपूर्ण जानकारी देते है। दोस्ती प्रथम फिर सेवा भाव अपने आप आयेगा।"
अपेक्स प्रोजेक्ट्स एवं निस्वार्थ सेवा
रीजन सचिव कमलेश तलेसरा द्वारा राजसमन्द जोन के सभी सेंटर द्वारा एपेक्स के विभिन्न प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से संचालित करने का निवेदन किया गया। तलेसरा ने कहा:
"संस्था में हमेशा किसी न किसी तरह से सेवा कार्य करते रहना चाहिए। सेवा कार्यों के लिए संस्था में किसी पद पर होना आवश्यक नहीं है। हमें संस्था के सम्माननीय सदस्य होने के नाते अनवरत सेवा कार्यों में शामिल होना चाहिए।"
महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं आगामी लक्ष्य
गर्वनिंग कौंसिल सदस्य विजय प्रकाश पीपाड़ा, डां. वीरेंद्र महात्मा एवं महेश पगारिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। संभागीय सचिव ज्ञानेश्वर मेहता ने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला:
- बनेडिया न्याय केंद्र की शुरुआत में 108 यूनिट रक्तदान किया गया।
- इसी तरह 5 न्यू सेंटर भीम, देवगढ़, रेलमंगरा में प्रयास कर नए सेंटर बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
- को डायरेक्टर धर्मेश बाफना (सेंटर एवं सदस्यता विकास) द्वारा सेंटर और सदस्यों की वृद्धि हो ऐसा विश्वास जताया गया।
प्रोजेक्ट कनवीनर मनोनयन एवं उपस्थिति
मीटिंग में पदाधिकारियों द्वारा संभाग के बारह प्रोजेक्ट कनवीनर को पिन अप की गई एवं उनके कार्य क्षेत्र को सभी संस्था सेंटर तक पहुंचाने हेतु उन्हें दिशानिर्देश व मार्ग दर्शन दिया गया। इस अवसर पर निम्न गणमान्य उपस्थित रहे:
- गर्वनिंग कौंसिल सदस्य: संपत लाल लोढ़ा, विजय सिंह सुराणा, राजेंद्र पोखरना, तारा पगारिया
- रीजन के डिप्टी डायरेक्टर, संभाग के 12 सेंटर के अध्यक्ष एवं सचिव सहित 48 पदाधिकारी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
