आमेट में महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के अंतर्गत चल रहे सेवा पखवाड़े के दौरान सेवा कार्य के रूप में “प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मैत्री वीरा आमेट केंद्र की ओर से यह कार्यशाला आगरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान बच्चों को समझाया गया कि जीवन में प्लास्टिक बैग का उपयोग कम से कम करना चाहिए, क्योंकि भावी पीढ़ी ही देश का भविष्य है और यदि वह प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से प्रभावित होगी तो आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर असर पड़ेगा।

कार्यशाला में महावीर इंटरनेशनल के अभियान “कपड़े की थैली मेरी सहेली” का विशेष प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही “पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ” संदेश के तहत प्लास्टिक का उपयोग कम करने और वास्तविक एवं प्राकृतिक विकल्पों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रिंसीपल सुरेंद्र सिंघल और अध्यापिका मंगेश कुमारी का विशेष सहयोग रहा। मैत्री वीरा आमेट केंद्र की ओर से उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी, कमला रानी भरसारिया, उमा हिरण, अनीता छाजेड़, लीला देवी ढिलिवाल, सुनीता गेलड़ा, निर्मला कोठारी, अंजू कोठारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story