राजसमंद। सर्दियों की कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में गर्मजोशी भरने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल संस्था, आमेट द्वारा आगरीया गांव की भील बस्ती में ऊनी वस्त्र और पेंटे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा समर्पण का एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों को वस्त्र वितरित करते हुए उनकी खुशी और उत्साह का अनुभव किया। इस अवसर पर राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता ने बच्चों को शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए बताया कि नियमित ध्यान और प्राणायाम से मानसिक एकाग्रता और अध्ययन में दक्षता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करके युवा राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

महावीर इंटरनेशनल संस्था का उद्देश्य हमेशा से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना रहा है। इस सेवा कार्य में संस्था अध्यक्ष अभय कुमार गेलड़ा, सचिन सतीश सोनी, नीवर्तमान अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा, राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता, जॉन कोषाध्यक्ष ललित ढिलिवाल, पारसमल पामेचा, सुभाष कोठारी, मनीष जैन, नरेंद्र बडौला, बजरंगदास वैष्णव और कुलदीप पारीक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों और अभिभावकों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

संस्था के मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा ने कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल संस्था निरंतर ऐसे सामाजिक और मानवतावादी प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है। इस पहल ने न केवल सर्दी में राहत पहुंचाई, बल्कि बच्चों और ग्रामीणों में उत्साह और सामाजिक चेतना भी बढ़ाई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story