आमेट में समाजसेवा, मानव कल्याण, जरूरतमंदों की सहायता, बेबी किट वितरण और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए महावीर इंटरनेशनल मैत्रीवीरा संस्थान का जिला उपखंड प्रशासन की ओर से सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में उपखंड अधिकारी, कुंभलगढ़ विधानसभा विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौर, BJP राजसमंद उपाध्यक्ष सुनील गांधी, BJP जिला महामंत्री रमन कंसारा, BJP आमेट अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, मंत्री अजय देवपुरा, जगदीश सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान जिला विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, आमेट तहसीलदार दुष्यंत शर्मा और शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर उपस्थित रहे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महावीर इंटरनेशनल मैत्रीवीरा संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, जीवदया, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्थान की ओर से जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है।

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्थान के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था के सदस्यों को समाजसेवा के कार्यों को और अधिक सक्रियता तथा समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और महावीर इंटरनेशनल मैत्रीवीरा संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महावीर इंटरनेशनल देशभर में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। आमेट और आसपास के क्षेत्रों में संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए मिला यह सम्मान उसके जनकल्याणकारी प्रयासों की प्रशासनिक स्तर पर सराहना को दर्शाता है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story