भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल द्वारा सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत श्री राम धर्मशाला के बाहर वट वृक्ष की छाया में शीतल पेयजल काउंटर लगाया गया। संस्था द्वारा निरंतर विभिन्न जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में यह सेवा कार्य शुरू किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा केवल दान नहीं, बल्कि संवेदनाओं का संगम है। जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जाता है, तभी मानव जीवन सार्थक बनता है। “जल ही जीवन है” के संदेश को आत्मसात करते हुए यह सेवा कार्य वीर सदस्य श्री पारसमल पामेचा के सहयोग से शुभारंभ किया गया।

इस पुनीत सेवा अभियान में संस्था के अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, मंत्री वीर सतीश सोनी, वीर अरविंद भरसरिया, राजसमंद जॉन सेक्रेटरी वीर ज्ञानेश्वर मेहता, ई-चौपाल प्रभारी वीर सुभाष कोठारी, मेंबर डेवलपमेंट वीर नरेंद्र बडोला तथा मुलचंद छाजेड़ सहित कई वीर सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने सेवा भावना के साथ अभियान में सहभागिता निभाई।

महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था सदैव मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के वीर सदस्यों ने वीर पारसमल पामेचा का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। भीषण गर्मी के दौर में शुरू किया गया यह शीतल पेयजल सेवा अभियान राहगीरों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहा है और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story