महावीर इंटरनेशनल आमेट के 52वें स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुंबई मित्र मंडल विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक मुकेश वैष्णव ने विद्यालय की गतिविधियों तथा महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय परिवार की ओर से महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों का तिलक एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता वीर ललित छाजेड़ ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप प्राचार्य बाबूलाल सालवी ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों को नोटबुक एवं पेन वितरित किए गए।

सेवा सहयोग कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, राजसमंद जॉन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता, राजसमंद जॉन कोषाध्यक्ष वीर ललित ढिलीवाल, संस्था सचिव वीर सतीश सोनी, वीर महेंद्र कुमार बोहरा, वीर ललित छाजेड़, वीर राजेंद्र डांगी, वीर मनीष जैन, वीर पवन कच्छारा, प्राध्यापक भगवती लाल धाभई, संयोजक मुकेश वैष्णव, दिलीप सिंह चुंडावत, स्टाफ सदस्य नलिन चोरडिया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी एवं पूजा शर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव वीर सतीश सोनी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पवन कच्छारा ने किया तथा 52वें स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उपस्थित सभी अतिथियों ने महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा संचालित सेवा, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को समर्पित यह आयोजन महावीर इंटरनेशनल आमेट की सेवा भावना और समाजहित के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story