महावीर इंटरनेशनल काउंसलिंग की बैठक नाकोड़ा पावन तीर्थ में संपन्न
नाकोड़ा तीर्थ में आयोजित कार्यशाला में संस्था की प्रगति और डिजिटल अपडेट पर चर्चा हुई, जिसमें आमेट सहित देशभर के 500 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

नाकोड़ा पावन तीर्थ में आयोजित महावीर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय काउंसलिंग बैठक के दौरान संस्था की प्रगति और ऑनलाइन एप्लीकेशन पर विचार व्यक्त करते पदाधिकारी।
आमेट। महावीर इंटरनेशनल काउंसलिंग की बैठक नाकोड़ा पावन तीर्थ में रखी गई, जहां पर महावीर इंटरनेशनल की विभिन्न शाखों से 500 से अधिक मेंबर पहुंचे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सभी संस्थाओं के अध्यक्ष, मंत्री और MIF मेंबर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संस्था की प्रगति और प्रशिक्षण पर केंद्रित बैठक
इस बैठक का मुख्य लक्ष्य यह था कि "हम संस्था को और कैसे आगे प्रगति दे सके"। इसके साथ ही, जो नई संस्थाएं हैं, उनके लिए यह आयोजन एक प्रभावी प्रशिक्षण कार्यशाला के रूप में रहा। देशभर से आए सभी शाखा मंडलों के पदाधिकारियों ने इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी ने अपने-अपने अनुभव के हिसाब से अपने विचार व्यक्त किए।
डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन एप्लीकेशन का विस्तार
बैठक के दौरान इस विषय पर गहन मंथन किया गया कि "संस्था को नए जमाने के हिसाब से कैसे ऑनलाइन अपडेट करे"। इसी कड़ी में एक विशेष ऑनलाइन एप्लीकेशन भी बनाई गई है, जिसमें देश-विदेश की सभी शाखों की अपडेट और मेंबरशिप एक साथ देखने को मिलती है। बैठक में आमेट से वीर व मैत्री वीरा महावीर इंटरनेशनल के 13 सदस्यों ने भाग लिया और सभी सदस्यों ने इस बैठक में जाकर बहुत कुछ सीखा जिससे उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
