महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग का आगामी संभागीय अधिवेशन 10 जनवरी 2027 को आमेट में आयोजित होगा। अधिवेशन में संभाग के सभी 14 केंद्रों की ओर से वर्षभर किए गए सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए केंद्रों और सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आमेट में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में महावीर इंटरनेशनल आमेट केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक संभागीय अध्यक्ष वीर निर्मल कुमार सिंघवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजसमंद संभाग के आगामी अधिवेशन को आमेट में आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अधिवेशन आमेट में आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा इसके लिए 10 जनवरी 2027 की तिथि निर्धारित की गई।

संभागीय सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता ने अधिवेशन की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य ध्येय "दोस्ती से सेवा की ओर" रहेगा। अधिवेशन में राजसमंद संभाग के सभी 14 केंद्रों की ओर से वर्षभर में किए गए सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एपेक्स प्रोजेक्ट एवं उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए केंद्रों और सदस्यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में सामाजिक एवं पारिवारिक प्रसंगों के तहत वीर अशोक कुमार पितलिया की सुपुत्री के शुभ विवाह तथा संस्था उपाध्यक्ष वीर विनोद कुमार चोरड़िया के सुपुत्र के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से दोनों परिवारों को अभिनंदन पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर दोनों परिवारों ने संस्था को अनुदान राशि भी भेंट की। संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, सचिव वीर सतीश कुमार सोनी और जोन समन्वयक वीर हसमुख कावड़िया सहित सदस्यों ने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति मंगलभावना व्यक्त की।

बैठक में केंद्र के पदाधिकारी एवं सदस्य वीर ललित ढिलीवाल, वीर लाभ चंद्र हिंगड़, वीर अरविंद जी भरसारिया, पूर्व अध्यक्ष वीर हस्तीमल पामेचा, वीर महेंद्र कुमार बोहरा, वीर सुभाष कोठारी, वीर कमलेश कोठारी, वीर बाबूलाल लोढ़ा, वीर ललित कुमार छाजेड़, वीर पारसमल पामेचा, वीर विनोद चंडालिया, वीर मनीष जैन, वीर मनीष ढिलीवाल, वीर राजू डांगी, वीर गौतम कोठारी, वीर मुकेश चपलोत और वीर विकास खटोड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी संभागीय अधिवेशन को सफल, गरिमामय और यादगार बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आपसी सहयोग से आयोजन को भव्य स्वरूप देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story