महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के निर्देशानुसार 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल शाखा आमेट द्वारा पर्वती भील बस्ती में "खुशियों का बाजार" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छोटे बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र, खिलौने तथा खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजसमंद जॉन के सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता ने उपस्थित बच्चों एवं ग्रामवासियों को महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित सेवा, संस्कार, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। इस सेवा प्रकल्प के तहत छोटे एवं बड़े मिलाकर लगभग 100 सदस्यों को वस्त्र सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

यह आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने की प्रेरणादायी पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में राजसमंद जॉन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता, संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, सचिव वीर सतीश सोनी, कोषाध्यक्ष वीर ललित छाजेड़, वीर महेंद्र कुमार बोहरा, ई-चौपाल प्रभारी वीर सुभाष कोठारी, वीर पवन कच्छारा, वार्ड पंच राजू गमेती, किशन गमेती, गोपाल गमेती, अध्यापक पुखराज प्रजापत, फिरोज खान मंसूरी तथा बालवाड़ी कार्यरत पूनम कवर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था की इस जनकल्याणकारी पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story