आमेट। मातृ दिवस के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मैत्री वीरा केंद्र आमेट की ओर से गर्भवती महिलाओं को उनके नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट और पोषाहार वितरित किए गए।

इस माह आयोजित कार्यक्रम में मैत्री वीराओं द्वारा 50 बेबी किट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉक्टर सीपी सूर्या, नर्सिंग स्टाफ मीना सिस्टर सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान स्वयं और बच्चे की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है, ताकि नवजात शिशु स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट रहे।

मैत्री वीराओं ने महिलाओं को यह भी जागरूक किया कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध अत्यंत लाभदायक होता है। महिलाओं से कम से कम छह माह तक बच्चों को केवल मां का दूध पिलाने का आग्रह किया गया, जिससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर विकास हो सके।

कार्यक्रम में मैत्री वीरा की अध्यक्ष वीरा मनीषा छाजेड़ और मंत्री वीरा मनीषा डांगी ने सभी सदस्यों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरा अंजू कोठारी, वीरा निर्मला मेहता, वीरा मंजूदेवी हिरण, वीरा कमला रानी भरसारिया और वीरा संगीता चंडालिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन पर सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story