महावीर इंटरनेशनल ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, जीव दया का दिया संदेश
राजसमंद में बढ़ती गर्मी के बीच महावीर इंटरनेशनल संस्था ने विभिन्न चौराहों और गौशालाओं में परिंडे लगाकर पक्षियों के संरक्षण की अनूठी पहल की है।

राजसमंद में पक्षियों के लिए परिंडे बांधते महावीर इंटरनेशनल के सदस्य (बाएं से दाएं): हस्तीमल पामेचा, सतीश सोनी, ज्ञानेश्वर मेहता और अन्य।
बढ़ती गर्मी के बीच जीवों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल संस्था ने सेवा और संवेदना का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। संस्था द्वारा पंचमुखी बजरंग बली मंदिर प्रांगण, शांतिनाथ चौराहा व नंदी गौशाला में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।
महावीर इंटरनेशनल संस्था सेवा समर्पण के अनेकों कार्यरत है और वर्तमान समय में गर्मी से राहत दिलाने के लिए यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संस्था मानवीय सेवा के साथ-साथ जीवों की सेवा प्रकल्पों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। गौ सेवा, पक्षियों के लिए पानी के परिंडे तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक कार्य संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं।
इन सेवा कार्यों के माध्यम से संस्था “जीव दया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है, जिससे करुणा, संवेदना और सह-अस्तित्व की भावना को मजबूती मिल रही है। यह पहल जीवों के प्रति दया और संवेदना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष हस्तीमल पामेचा, मंत्री सतीश सोनी, सुभाष कोठारी, मनीष ढिलिवाल तथा नंदी गौशाला में कार्यरत किशन गेलड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा ने दी।
यह सेवा कार्य बढ़ती गर्मी में पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति समाज को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
