शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ और शाही लवाजमा

शोभायात्रा नगर के रेलवे स्टेशन श्री राम धर्मशाला से ऊंट, घोड़े की सवारी व गाजे-बाजे तथा विविध धार्मिक झांकियों के साथ शुरू हुई। इसके पूर्व चन्द्रभागा नदी तट पर प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री वेवर महादेव मन्दिर मे विशेष महाआरती एवं श्रृंगार कराया गया। भगवान भोलेनाथ की छवि को सुसज्जित रथ में विधि विधान पूर्वक विराजमान कर शाही लवाजमे के साथ श्रीराम धर्मशाला आगमन हुआ और यहीं से विशाल शोभायात्रा का आगाज हुआ।





आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रदर्शन

शोभायात्रा में निम्नलिखित मुख्य आकर्षण सम्मिलित रहे:

  • हाथी, घोडे, ऊंट, शाही नगारखाना, बेड, डीजे, पारंपरिक थाली मांदल, वांकिया, ढोल थाली, गैर नृत्य, भिनमाल ढोल ग्रुप, कच्ची घोड़ी, पंजाबी ढोल और आदिवासी नृत्य ग्रुप।
  • बांस करतब, अघोरी ग्रुप, शहनाई वादक, विभिन्न प्रकार की झांकिया एवं लाइव झांकिया, ड्रोन से पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और बड़े नंदी की विशेष झांकी।
  • मारवाड़ी शाही बग्गी के साथ मां दुर्गा, भगवान विष्णु, राधा कृष्णा, शिव पार्वती, दुर्गा माता, कालिका माता, नरसिंह अवतार, राम दरबार, बाहुबली हनुमान, भोलेनाथ और बड़ा नंदी।
  • महाकाल भस्म आरती, श्मशान सेटअप एवं दस अघोरी सन्त के साथ बाबा भूतनाथ की झांकी का विशेष महिषासुर-दुर्गामाता प्रदर्शन।
  • रामदरबार, भागीरथी गंगा उतराण, मां वैष्णोदेवी दरबार दर्शन, ज्ञानु भगत की सर भेंट करते हुए झांकी, ब्रह्मा जी झांकी, ताड़का वध (राम-लक्ष्मण-विश्वामित्र) और गणेश जी की झांकी।
  • समुद्र में सुरक्षा राक्षसी का हनुमान जी द्वारा वध, वैकुंठ लोक में भगवान लक्ष्मीनारायण व नारद मुनी, इस्कॉन मंदिर वृंदावन और लाइव झांकियों में मीरा व श्री कृष्ण एवं शिवपरिवार सुशोभित रहे।

अखाड़ा प्रदर्शन और मार्ग

रेलवे स्टेशन महादेव मंदिर पर महा आरती का आयोजन हुआ तत्पश्चात बलदेव व्यायाम शाला के पहलवान द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन किया गया। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, मुख्य बस स्टैंड, लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, बड़ी पोल, राम चौक, तकिया रोड, शनि महाराज होते हुए पुनः वेवर महादेव पहुंच कर सम्पन्न हुई।

"श्री बलदेव व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा मुख्य चौराहो पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब जिसमें तलवारबाजी, मुकदर, वेटलिफ्टिंग, जिमनास्टिक, लठ्ठ घुमाना, आग की भमलेटी, तलवार, धारिया, आग के गोल से निकलना आदि कई प्रदर्शनों ने दर्शकों का मन मोह लिया।"

जन-सहभागिता और स्वागत

नगर वासियों, हिन्दू संगठन और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। साथ ही ठंडा जल पेय के साथ कई प्रकार का प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे:

  • भरत बागवान, रमन कंसारा, राधेश्याम खटीक, राजेश पालीवाल, अरुण मिश्रा, यशवंत पालीवाल, मनोहर सिंह राठौड़, कौशल गौड़, श्लोक बागवान, जयसिंह भाटी, बबलू बन्ना, किशन पालीवाल, शांतिलाल सोनी, देवीलाल गहलोत, रतनलाल कीर, छोटू बागवान, अजय देवपुरा और अर्जुन लाल टेलर।

क्षेत्रीय ग्रामीणों का हुजूम

आमेट नगर सहित आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख हैं:

आगरिया, घोसुंडी, दौवडा, सरदारगढ़, गूगली, आईडाणा, चतरा जी का गुड़ा, आसन, सेलागुडा, ढेलाणा, बिकावास, गजसिंहजीकीभागल, खारा, डेगाणा, गोवल, काजीगुढा, आक्या, भाद, मुण्डकोशिया, लीकी, भोपजीकाखेडा, भोलीखेडा, साकरडा, माकरडा, दुदालिया, जिलोला और भादला।

वेवर महादेव मंदिर पर भक्ति का माहौल

चन्द्रभागा नदी पर वेवर महादेव मन्दिर पर दर्शन करने सुबह से ही महिलाएं-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी जो देर शाम तक चलती रही तथा मंदिर परिसर दिनभर 'बम बम भोले' की गूँज से गुंजायमान रहा। शिव भक्तों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई एवं भक्ति सरिता में महिला-पुरुषों ने नाच-गाकर भगवान के समक्ष हाजिरी लगाई। शोभायात्रा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी ओम सिंह चुण्डावत मय जाप्ता तैनात थे।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story