केलवा। क्षेत्र में महाशिवरात्रि महापर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महापर्व के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और मंदिर परिसर घंटों की ध्वनि व मंत्रोच्चार से गूंजता रहा।


प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट और आयोजन

  • कस्बे के प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर तथा ब्रह्मगिरि महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, पाटिया महादेव बामन टुकड़ा में विशेष सजावट की गई।
  • मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।
  • पुजारियों द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक कराया गया।

भक्तों की श्रद्धा और धार्मिक अनुष्ठान

श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल एवं प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई भक्तों ने व्रत रखकर मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव महिमा का गुणगान करते रहे।


ग्रामीण क्षेत्रों का उत्साह और मेला

ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु केलवा पहुंचे। पूरे दिन क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा। दुकानों पर प्रसाद, पूजा सामग्री और खिलौनों की खरीदारी होती रही।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story