राउमावि माद में बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर महा परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया
आमेट के राउमावि माद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। प्रार्थना सभा में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और वक्ताओं ने अंबेडकर के संविधान निर्माण व सामाजिक न्याय में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संविधानिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

आमेट। निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के दौरान संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्राचार्य देवीलाल खटीक ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की अमिट मिसाल है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना, अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व से अवगत कराया। व्याख्याता महावीर प्रसाद सहित शिक्षकों धर्मपाल, प्रेम सागर बुनकर, दुष्यंत कुमार बैरवा, उम्मेद सिंह शेखावत और रामचंद्र रैगर ने बाबा साहेब के राष्ट्रनिर्माण में किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्रदान कर आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में संविधानिक मूल्यों का पालन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस दौरान खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार, बृज मोहन गुर्जर, गेहर कंवर, उगम कंवर सहित सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता की भावना के साथ किया गया।
- महा परिनिर्वाण दिवस मादबाबा साहेब अंबेडकर पुण्यतिथिराउमावि माद आमेट कार्यक्रमडॉ भीमराव अंबेडकर श्रद्धांजलिसंविधान दिवस माद विद्यालयराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मादआमेट शिक्षा समाचारAmbedkar Mahaparinirvan Diwas MadAmet school eventBR Ambedkar tribute programMad village education newsIndian Constitution awarenessAmet Rajasthan local newsAmbedkar 70th death anniversarySchool morning assembly tribute

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
