महाकालेश्वर मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आमेट के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग का आयोजन किया। विशेष श्रृंगार के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे।

तस्वीर में महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग और अन्य प्रतिमाओं के सामने छप्पन भोग की थालियां सजी दिखाई दे रही हैं।
नगर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित विख्यात महाकालेश्वर मंदिर में क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष श्रृंगार कर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर के पुजारी भगवत सिंह राठौड़, दिनेश लगी, सौरव और महिला मंडल द्वारा विशेष श्रृंगार धारण कर छप्पन भोग का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भगवान के दर्शन किए।
इस अवसर पर विनय शर्मा, सूरज सिंह, बजरंग, जय सिंह, शम्भू सिंह, योगेश, बृजेश, शांता, कामना, कमला, ललिता, लीला देवी, माया, कैलाश देवी, मदन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
श्रद्धालुओं ने बताया कि नगर के विख्यात महाकालेश्वर मंदिर में विगत 5 वर्षों से छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
