आमेट। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की पहल से संचालित विधिक जागरूकता वाहन मंगलवार को ताल्लुका क्षेत्र आमेट पहुंचा। कार्यक्रम में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विजय टाक, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आमेट ने विधिक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिवक्ता गण, कार्यालय कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विधिक जागरूकता वाहन आमेट न्यायक्षेत्र की ग्राम पंचायतों और गांवों में भ्रमण कर आमजन को कानूनी जानकारी और उपलब्ध विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक करेगा। वाहन के माध्यम से स्थाई लोक अदालत, "न्याय आपके द्वार", लोक उपयोगिता समस्याओं का त्वरित समाधान, त्रैमासिक अभियान, मध्यस्थता कानून, निःशुल्क विधिक सहायता, वृद्धजन एवं महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

साथ ही, वाहन द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता योजनाओं और प्रतिकर स्कीम की जानकारी भी ग्रामीण जनता तक पहुँचाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य कानूनी जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की पहल ग्रामीण इलाकों में न्याय की पहुंच को आसान बनाने और सामाजिक समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक सिद्ध होगी। विधिक जागरूकता वाहन की यह यात्रा न केवल कानूनी शिक्षा का माध्यम बनेगी बल्कि ग्रामिण जनता को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायताओं के प्रति भी सशक्त बनाएगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story