लावासरदारगढ़। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए मेवाड़ के एकमात्र सीआरपीएफ जवान नारायणलाल गुर्जर के पैतृक गांव बिनोल तक जाने वाली सड़क की हालात बेहद चिंताजनक हो गई है। पांच वर्ष पहले यानी 2 फरवरी 2021 को सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग द्वारा एक निजी एजेंसी के माध्यम से साकरोदा चौराहा से बिनोल गांव तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा किया गया था। उस समय इस सड़क पर करीब 37 लाख 50 हजार रुपए की लागत आई थी और विभाग ने ठेकेदार से पांच वर्ष की गारंटी अवधि का एग्रीमेंट किया था।

हालांकि, महज पांच वर्षों में ही यह डबल डामर सड़क गड्डों और कंकरी में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय ग्रामीण और वाहन चालक इसके चलते लगातार कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सड़क की बिगड़ी स्थिति के कारण अनेक दुपहिया और चार पहिया वाहन असंतुलित होकर हादसों के शिकार हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर करीब दो साल पहले सैकड़ों स्थानों पर पेंच वर्क कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद स्थिति और खराब होती चली गई। बड़े गड्डों और उखड़ी हुई डामरीकरण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह वही सड़क है जो शहीद नारायणलाल गुर्जर के पैतृक गांव बिनोल को मुख्य साकरोदा चौराहा से जोड़ती है, और इसकी वर्तमान स्थिति न केवल ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही है बल्कि आमजन की भावनाओं को भी आहत कर रही है।

स्थानीय लोग विभाग से सड़क की मरम्मत और ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। पांच साल से भी कम समय में सड़क की इस तरह से बदतर स्थिति में पहुंचने से यह मामला प्रशासनिक स्तर पर गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story