आमेट उपखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत लावा सरदारगढ़ तहसील क्षेत्र में मकान सूचीकरण कार्य को लेकर सुपरवाइजरों द्वारा प्रगणकों को सेटेलाइट नजरी नक्शे के माध्यम से सीमांकन से अवगत कराया गया। डिंगरोल, खेड़िया, सेगनवास, पिपलिया, उदावत्तों का खेड़ा, दोवड़ा, भाखरौदा एवं धनोली क्षेत्रों में आने वाले समस्त प्रगणकों को उनके कार्य क्षेत्र की स्पष्ट सीमाओं का बारीकी से अवलोकन कराया गया।

सुपरवाइजर जगदीश चन्द्र भील एवं पारसमल जाट ने अपने-अपने प्रगणकों को सेटेलाइट नजरी नक्शे के आधार पर सीमाज्ञान प्रदान करते हुए सीमांकन की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझाई। इस दौरान निर्देश दिया गया कि कोई भी प्रगणक सीमा के अंतर्गत आने वाले मकानों को अपने नजरी नक्शे में निःसन्देह रूप से प्रदर्शित करे तथा जनगणना मकानसूचीकरण कार्य में किसी भी मकान का अवशेष न रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाखरौदा क्षेत्र के प्रगणक अशोक कुमार, दिनेश चन्द, रोशनलाल गुर्जर तथा बाबूलाल गुर्जर, डिंगरोल के प्रगणक ओम प्रकाश रैगर, सेगनवास के प्रगणक प्रभुलाल कुमावत एवं कमलेश कुमार सहित अन्य प्रगणकों को उनके-अपने मकानसूचीकरण सीमांकन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को शीघ्र नजरी नक्शा तैयार कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमांकन के अनुरूप सटीक मकान सूचीकरण सुनिश्चित करना कार्य की पारदर्शिता और पूर्णता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रक्रिया से क्षेत्र में जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story