आज के दौर में जहाँ स्वार्थ हावी है, वहीं सेलागुडा निवासी ललित सालवी ने अपनी ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल पेश की है।


घटना का विवरण: आमेट

प्राप्त जानकारी अनुसार ललित सालवी को आमेट के राजकीय महाविद्यालय के समिप रास्ते में एक अनजान व्यक्ति का एक कीमती मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला।

  • मोबाइल मिलने के बाद उन्होंने बिना किसी लालच के मोबाइल के असली मालिक से संपर्क किया।
  • मोबाइल मालिक का नाम: कैलाश कुमावत पिता शांति लाल कुमावत, निवासी सेलागुडा।
  • ललित सालवी ने मोबाइल को सुरक्षित सोप दिया।

आभार एवं सराहना

अपना खोया हुआ मोबाइल पुनः पाकर फ़ोन मालिक ने ललित सालवी का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी व सच्चाई की सराहना की।

प्रेरणा का स्रोत

जब ललित सालवी से इस नेक कार्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया:

"उन्हें ईमानदारी और परोपकार की यह प्रेरणा जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज के सत्संग व शिक्षाओं से मिली है।"

समाज का संदेश

समाज के लोगों ने ललित सालवी के इस कदम को सराहनीय बताया है। यह घटना हमें सिखाती है कि यदि गुरु की शिक्षाएं सही हों, तो इंसानियत हमेशा जीवित रहती है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story