खमनोर (प्रातःकाल संवाददाता)। खमनोर तहसील के समीप बड़ा भानुजा में स्थित 44 श्रेणी पालीवाल समाज के आराध्य प्रभु लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर का 735 वर्षों बाद जीर्णोद्धार हुआ।


स्वर्णकलश स्थापना एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम

  • इस अवसर पर नवीन ध्वज एवं स्वर्णकलश की स्थापना का कार्यक्रम गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
  • इस विशेष अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत गीता कथा का पाठ "स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती के मुखारबिंद से सर्वसमाज ने श्रवण किया।"
  • 10 दिनों तक सर्वसमाज के भक्तों ने उठाया आध्यात्मिक लाभ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

प्रतिदिन सायंकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बाहर प्रदेशों से आए कलाकारों ने धार्मिक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं आयोजन की पूर्णता

समाजसेवी चिराग पुरोहित ने बताया कि— "मंदिर की स्थापना विक्रम संवत 1347 में राजल जी द्वारा की गई थी।"

जीर्णोद्धार पश्चात गुरुवार को ठाकुर जी के मंदिर पर स्वर्णकलश एवं ध्वज आरोहित करते हुए भव्य छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन हुआ। आयोजन में समाज के हर गांव के समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story