आमेट के समीपवर्ती गांव कून्दवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने देशभक्ति एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए स्थानीय प्रशासक श्री कालू राम गुर्जर ने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण होती है। आने वाले समय में शिक्षा के बिना व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकेगा।

विशिष्ट अतिथि एसएमसी अध्यक्ष संग्राम सिंह ने कहा कि विद्यालय के विकास में सभी ग्रामवासियों को मिलजुलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालकों के विकास के लिए सभी को हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहिए।

समारोह में सेवानिवृत्त वायु सेवा अधिकारी जब्बर सिंह राठौड़ ने कहा कि हर व्यक्ति को समय का महत्व समझना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर लाल रेगर ने कहा कि शिक्षा सहित सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में भी कून्दवा विद्यालय को ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है।

समारोह के दौरान बालक, बालिकाओं और शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कलाविद मोहन लाल रेगर और उम्मेद सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय में आयोजित समारोह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी सामने रखा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story