सिरोड़ी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोड़ी में बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से 35वीं जिला स्तरीय कबड्डी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं आमेट सीबीईओ गिरिजाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ।

प्रतियोगिता में जिलेभर से 89 छात्र-छात्रा कबड्डी टीमों तथा 12 टेबल टेनिस टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।


इस अवसर पर आमेट प्रधान प्रतिनिधि हजारीलाल गुर्जर, उपप्रधान सज्जन सिंह सोलंकी, सियाना सरपंच केला भील, उपसरपंच प्रतिनिधि रणजीत सिंह राठौड़, कुशाल सिंह आईडाना, गंगासिंह चुनडावत, जैतपुरा उपसरपंच हरिसिंह राव, खेल संयोजक दिनेश सनाडय, पीईईओ सियाना भंवरलाल पालीवाल, जनरल रेफरी गिरिराज डाकोट, केंद्र अध्यक्ष मोहित कुमार मीणा सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि, भामाशाह एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विदेश कुमार, राकेशकुमार, दिनेशचंद्र कुमावत, आशाराम मीणा, रमेशलाल गुर्जर और भगवतसिंह सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सिरोड़ी गांव के युवा साथियों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया।

अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह राजावत ने किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ सिरोड़ी गांव में उत्साह का माहौल रहा। आगामी दिनों में विभिन्न टीमों के बीच कबड्डी और टेबल टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता विद्यार्थियों को जिला स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करेगी।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story